
2 सप्ताह में कपिल शर्मा को दर्शकों का मिला बेहिसाब प्यार, ऑनलाइन TRP में इन हिट शोज को पछाड़ा
मुबंई: एक साल बाद छोटे परदे पर द कपिल शर्मा शो के साथ वापिस लौटे कपिल शर्मा को उनके फैंस का बेहिसाब प्यार मिल रहा है। इसी के साथ वह एक बार फिर से दर्शकों के चहेते बन गए हैं। जी हां, एक साल बाद छोटे परदे पर एंट्री करने के बाद भी कपिल का शो बेहद हिट साबित हुआ है। इस बात की पुष्टि ऑनलाइन टीआरपी रैंकिंग से हुई।
यह भी पढ़ें:राजकीय सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन हुए वृक्षमानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी
जिसमें कपिल का शो टॉप पोजीशन पर पहुंच गया। जबकि कई पॉपुलर टीवी शो कपिल के शो से मात खा गए हैं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार कपिल शर्मा के शो को 35.5 पॉइंट्स मिले हैं। वहीं नागिन-3 शो 33.3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कसौटी जिंदगी की-2 लिस्ट में चौथे नंबर पर है। एनालिस्ट गिरीज जौहर ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।
https://twitter.com/girishjohar/status/1085547899856044038