आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ पर हो सकती है जेल

नई दिल्ली


मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ करने वालों को तीन साल जेल की सजा हो सकती है। केन्द्र सरकार इसके लिए सख्त नियम बना रही है। इससे गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। वहीं नकली आईएमईआई नंबरों पर लगाम कसी जा सकेगी।

एक अधिकारी के अनुसार डुप्लीकेट आईएमईआई नंबरों के कारण खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करना मुश्किल होता है। इंडियन टेलीग्राफ एक्ट के तहत दूरसंचार विभाग आईएमईआई नंबरों से छेड़छाड़ को दंडनीय अपराध बनाने के लिए नियमों पर काम कर रहा है। मोबाइल फोन ट्रैकिंग के एक मामले में डॉट के दूरसंचार प्रवर्तन संसाधन व निगरानी प्रकोष्ठ ने पाया कि लगभग 18,000 हैंडसेट में एक जैसे आईएमईआई नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी नंबर (आईएमईआई) मोबाइल उपकरणों की 15 अंकों की विशेष संख्या है। इससे सुरक्षा एजेंसियों को मोबाइल फोनों को ट्रैक करने में मदद मिलती है। इसके जरिये होने वाली कॉलों का भी पता लग जाता है।

2 thoughts on “आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ पर हो सकती है जेल

  1. Bonus1000r.space – портал, который азартным играм посвящен. Мы рассмотрели ключевые преимущества интернет-казино. Делимся ценными советами и детально рассказываем, как играть в игровые автоматы в 2025 году. https://bonus1000r.space – здесь специально для вас собрали все самое интересное. Постоянно на честность игорные заведения проверяем. Уверены в том, что после трудового дня вам помогут расслабиться азартные игры. Размещаем только качественный контент. Разъясним, как из онлайн казино вывести денежные средства. Желаем вам удачи и приятной игры!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *