
IIFA 2022 : गधे पर सवार होकर IIFA पहुंचे शाहिद कपूर, फरहान अख्तर ने पूछ लिया ये मजेदार सवाल | Nation One
IIFA 2022 का प्रसारण 25 जून को कलर्स टीवी पर होगा। वहीं छोटे-छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि IIFA 2022 इस महीने की शुरुआत में यास द्वीप, आबूधाबी में आयोजित हुआ था।
इस बीच कलर्स टीवी की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शाहिद कपूर और फरहान अख्तर गधे पर बैठकर एंट्री ले रहे है। वहीं इस दौरान दोनों सूट-बूट पहने नजर आ रहे है। वीडियों में देखा जा सकता है कि शाहिद और फरहान कैसे गधे पर बैठकर एकसाथ IIFA 2022 में एंट्री कर रहे है।
IIFA 2022 : दो गधों के साथ एंट्री
एंट्री के दौरान शाहिद को कहते है कि, “जो लोग आग के जरिए हमर, स्पोर्ट्स बाइक पर अपनी एंट्री करते थे, वे अब दो गधों के साथ एंट्री ले रहे है।” वहीं इसके बाद फरहान कहते है कि, “गधे भी ऐसा ही सोच रहे होंगे। मुझे पप्पू कहना चाहिए, अच्छी सवारी।”
शाहिद और फरहान के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो पर एक फैंस ने कॉमेंट किया है कि ‘यह मेरा सबसे पसंदीदा IIFA अवॉर्ड में से एक होगा।
आपको बता दें कि इस साल IIFA का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद एरिना में यास द्वीप के यस बे वाटरफ्रंट में 2, 3 और 4 जून को आयोजित हुआ था।
IIFA 2022 : ये लोग रहे मौजूद
इस अवॉर्ड फंक्शनकी अगुवाई सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने की थी। साथ ही अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही ने भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की थी।
गायक तनिष्क बागची, नेहा कक्कड़, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, ज़हरा एस खान, असीस कौर और ऐश किंग ने भी अपने प्रदर्शन से भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया, सलमान खान, लारा दत्ता, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, उर्वशी रौतेला, निर्माता बोनी कपूर, रमेश तौरानी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
Also Read : Lucknow : मायावती का प्रदेश सरकार पर आरोप, कहा समुदाय विशेष पर कर रही बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाई | Nation One