आपने फलों के जूस के बारे में तो सुना ही होगा और फलों का जूस भी खूब पिया होगा। लेकिन आपने कभी सब्जियों का जूस बनाकर पिया है। अमूमन लोग इसके बारे में जानते ही नहीं हैं। जानते भी हैं तो उनके फायदों के बारे में नहीं जानते। सब्जियों का जूस हमारी बॉडी के लिए सेहतमंद है।
“सब्जियों के जूस में कई चीजों का मिश्रण होता है। जो हम नॉर्मल रोज खाते भी हैं। इस वेजिटेबल जूस में ऐसी चीजे शामिल है जो हम खाने के साथ” सलाद को तौर पर खाते हैं। अगर आपको स्वेस्य्में रहना है, तो हफ्ते में तीन बार वेजिटेबल जूस पिएं। हर सब्जी का अपना अलग ही स्वाेद और गुण होता है।गाजर चूकंदर, टमाटर, धनिया, पुदीना, आंवला, अदरक, पालक, करेला और आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें सेब और घीया भी डलवा सकते हैं।
यह भी पढ़े:बीजेपी अध्यक्ष शाह पर सुरक्षा के खर्चे का विवरण नहीं दिया जा सकता: CEO
“इस मिश्रण से बने जूस को पीने से शरीर सेम निकल जाते हैं। जो हमारी बॉडी में होने वाले रोग को रोकता और खून को भी साफ करता है।जूस में आप काला नमक मिलाकर और नींबू निचोड़कर पीएं। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है। लेकिन कुछ लोगों को करेला पसंद नहीं होता तो वो बिना करेला डलवाकर जूस बनवा सकते हैं।
एक ग्ला स वेजिटेबल जूस में भारी मात्रा में प्रोटीन और एनर्जी पाया जाता, जिससे हमारे शरीर को हर तरह का पोषण मिल जाता है।यह मिक्स वेजिटेबल जूस बीमारियों से तो बचाता है ही और इसके साथ-साथ त्वचा पर निखार भी आता है। जिसे नेचुरल ब्यूटी कहा जाता है। कहा जाए तो आपकी त्वचा में निखार आता है। आपका चेहरा हमेशा लंबे समय तक ग्लो करता रहता है।स्वस्थ रहने के लिये फलों व सब्जियों का जूस भी उतना ही जरूरी है जितना की अन्य आहार। बीमारियों से लड़ने के लिये रस औषधि की तरह उपयोगी है। हमारे आहार का काम है शरीर में होने वाली क्षति की पूर्ति करने में मदद करना।