अगर पाना है स्किन डिसीज से निजात तो ये खबर खास आपके लिए…
इस बात से अब सभी भली भांति परिचित हो चुके होंगे कि योग हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति सुधारता है। साथ ही साथ सुंदरता बढ़ाने में भी योग जिम्मेदार है।योग के अभ्यास से ना केवल आप बीमारी रहित शरीर बल्कि त्वचा की समस्याओ से भी छुटकारा पाते है।
आज के समय में हर कोई त्वचा की समस्या से परेशान है। इसके पीछे का मुख्य कारण गलत खान पान, रासायनिक सौंदर्य प्रसाधन का इस्तेमाल करना, व्यायाम की कमी आदि है। यह सभी हमारी त्वचा पर गलत प्रतिक्रिया करते है, जिसके चलते कई लोग मुहासे, झुर्रिया, एक्जिमा या सोरायसिस जैसी परेशानियों से ग्रस्त है।
ये भी पढ़ें : जानिए भारत की पहली महिला पायलट के बारे में, जिन्होंने 21 साल की उम्र में उड़ाया था विमान
कपालभाति प्राणायम का अभ्यास शरीर को कई असाध्य रोगों का इलाज जैसे पेट के रोग, कैंसर, मधुमेह, दमा आदि से लड़ने में मदद करते है। इसलिए इसे जीवन के लिए संजीवनी औषधि भी कहा जाए तो भी गलत नहीं होगा। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर शरीर को साफ करता है।
इसका अभ्यास त्वचा की दो समस्याए सोरायसिस और एक्जिमा में राहत दिलाता है। यह दोनों रोगों में आपकी त्वचा रूखी हो जाती है और इन पर पपड़ी जमने लगती है। जिसके चलते आपको हमेशा फुल कपड़ो में रहना पड़ता है। योग गुरु की माने तो यह दोनों समस्याए तनाव और शरीर में विषाक्त पद्धार्तो के बढ़ने के कारण होती है। इसके चलते सूजन आती है जो त्वचा में फैलने लगती है| कपालभाति के अभ्यास से इसके कारण ही नहीं बनते।
रोजमर्रा की जिंदगी में त्वचा की एक समस्या ऐसी है, जिससे अधिकतर लोग पीड़ित है। जी हां हम मुहासों की बात कर रहे है। इसके होने के कारण तनाव, शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ना , मल त्याग में व्यवधान, त्वचा का ठीक से ख्याल ना रखना आदि इसके कारणों में से कुछ है। मुँहासे को केवल बाहरी रूप से दवाई से लेने से कुछ नहीं होता इसे आपको अंदर से साफ़ करने की जरुरत है।