महिलाओं ने अगर नहीं रखा इन बातों का ध्यान…तो घर में हो सकती है ये परेशानियां

महिलाओं

भारतीय समाज में पति पत्नी एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। दोनों का भाग्य एक दूसरे से जुड़ा होता है। एक दूसरे के अच्छे बुरे काम दोनों का जीवन बदल सकते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ विशेष उपाय ज्योषियों द्वारा बताए गए हैं। यदि महिलाएं इनका ध्यान रखेंगी तो उन्हें पति का सहयोग समर्थन तो मिलेगा ही, भाग्य का भी साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : मोमो चैलेंज ने ले ली एक मासूम की जान…सुसाइड नोट में लिखी ये भावुक बात

  • किचन में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने की ओर मुंह करके खाना पकाया जाता है तो ये घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं होता है। इसकी वजह से घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बन सकती हैं।
  • पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सामान्य फलदायक रहता है। ये दिशा खाना बनाने के लिए पूरी तरह शुभ नहीं मानी जाती है।
  • उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने पर हानि होने के योग बन सकते हैं।
  • घर में सुख-शांति बनाएं रखने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना चाहिए।
  • ये दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। घर में किचन किसी भी दिशा में हो, खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहेगा तो बहुत शुभ रहता है।
  • किचन में एक खिड़की पूर्व दिशा की ओर होगी तो बहुत अच्छा रहता है।
  • रोज सुबह-शाम खाना खाने से पहले पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। ये शुभ काम कई परेशानियों से बचा सकता है।
  • वास्तु के अनुसार किचन के ठीक सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें और उस पर एक पर्दा भी अवश्य लगाएं।