
मैं पहली बार वोट डालने वालों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील करता हूं: सीएम रघुवर दास
रांची: सीएम रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषणा करने के फैसले का स्वागत किया है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र का त्योहार शुरू होने जा रहा है। झारखंड की विकास यात्रा में यह चुनाव ऐतिहासिक होगा। आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।
मैं पहली बार वोट डालने वालों से रिकॉर्ड संख्या में…
मैं पहली बार वोट डालने वालों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील करता हूं। सीएम ने कहा कि 14 साल तक झारखंड ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता का दंश झेला है। झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड के विकास पर ब्रेक लगा दिया था। बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए हम तरस रहे थे।
2014 में पहली बार झारखंड में स्थिर सरकार बनी…
पीएम मोदी के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर बढ़ चला है, अब इसे रुकने नहीं देना है। 2014 में पहली बार झारखंड में स्थिर सरकार बनी। पिछले पांच साल में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा। झारखंड के माथे से हमने भ्रष्टाचार का कलंक मिटाया। पांच साल में झारखंड में वो सब संभव हुआ है, जो पहले असंभव लगता था। राज्य में निवेश बढ़ा है। रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। महिलाएं सशक्त हुई हैं। युवाओं का आत्मविश्वास लौटा है। किसानों के घर समृद्धि आ रही है। हमारी सरकार के पांच साल के कार्यकाल ने यह साबित कर दिखाया है कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:सीएम रघुवर दास ने देशवासियों को दी महापर्व छठ की शुभकामनाएं