Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Delhi
  3. G20 में उत्तराखंड के उत्पाद बढ़ा रहे हॉट बाजार की शोभा, विदेशी मेहमान करेंगे खरीदी | Nation One
 G20 में उत्तराखंड के उत्पाद बढ़ा रहे हॉट बाजार की शोभा, विदेशी मेहमान करेंगे खरीदी | Nation One
Delhi Uttarakhand

G20 में उत्तराखंड के उत्पाद बढ़ा रहे हॉट बाजार की शोभा, विदेशी मेहमान करेंगे खरीदी | Nation One

September 9, 2023 210

G20 : प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखंड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। उत्तराखंड के नोडल अधिकारी डॉ एम एस सजवाण, उपनिदेशक उद्योग विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां

अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

देश का सबसे बड़ा इनडोर हॉल यानी भारत मंडपम दुनिया की महाशक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए तैयार है। ये पहली बार होगा, जब दुनिया के शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में एक साथ एक वक्त पर होंगे। 48 घंटे के लिए भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे हॉट सेंटर होगा। दिल्ली दुनिया का सबसे सेफ जोन होगा।

G20 : भारत अपना दम दिखा रहा

पूरी दुनिया की नजरें भारत मंडपम पर होंगी, क्योंकि जी-20 समिट में बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जी-20 में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ ही घंटों के बाद दिल्ली पहुंच रहे हैं। ठीक ऐसे ही दुनिया के तमाम बडे़ मुल्कों के मुखिया दिल्ली आ रहे हैं।

जी-20 की मेजबानी कर भारत अपना दम दिखा रहा है। भारत आ रहे राष्ट्राध्यक्षों का मतलब क्या है, एक और एंगल से समझिए। अगर वर्ल्ड जीडीपी के तराजू पर जी-20 की ताकत को नापें तो पता चलेगा कि दुनिया की 80 फीसदी GDP इन्हीं देशों को मिलाकर बनती है।

दुनिया की 60 फीसदी आबादी इन देशों के पास है और 75 फीसदी ग्लोबल ट्रेड पर जी-20 के देशों का कंट्रोल है, जबकि दुनिया के कुल प्रोड्क्शन में जी-20 देशों की हिस्सेदारी 80 फीसदी है। मतलब भारत के लिए ये लम्हा ऐतिहासिक होने वाला है।

Also Read : G20 Summit : G20 विकास मंत्रियों की बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कही ये बड़ी बात | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
India

NEWS : खालिस्तान मसले के बाद बढ़ीं भारत

by nationone_author September 16, 2023

NEWS : नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कनाडा के समकक्ष जस्टिन ट्रूडो

Delhi

G20 में भी चीन की टीम ने की

by nationone_author September 13, 2023

G20 : बीते दिनों नई दिल्ली में जी 20 सम्मेलन में हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए चीनी प्रतिनिधि

Delhi

G20 Dinner पर कांग्रेस-TMC में दरार, अधीर रंजन

by nationone_author September 11, 2023

G20 Dinner : लोकसभा चुनाव से पहले अब विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार आती हुई नजर आ रही है। नई

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy