जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर के हसनपुरा इलाके में एक घोड़ा सड़क पर कोहराम मचाता हुआ एक कार में जा घुसा। सोमवार दोपहर हसनपुरा में एक तांगेवाले ने अपना घोड़ा सड़क किनारे बांधा हुआ था, जयपुर में गर्मी का आलम इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है, गर्मी करीब 43 डिग्री थी, तांगेवाले ने चारे की पोटली घोड़े के मुंह पर बांध दी थी, जिससे घोड़े को दिख नहीं रहा था। गर्मी की वजह से घोड़ा रस्सी तोड़कर भागा तो सामने से आ रही एक कार के ऊपर कूद गया और कार के शीशे को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, घोड़ा जैसे ही सड़क पर भागा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
रास्ते में घोड़े ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद कुछ लोगों ने घोड़े के ऊपर पानी भी डाला, मगर वो भागते-भागते सिविल लाइस के जैकब रोड पर आ गया और कार में जा घुसा,हालांकि राहगीरों की मदद से उसे निकालने की कोशिश भी की गई परंतु बाद में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घोड़े को निकाला गया, इस हादसे में घोड़े को तो चोट आई ही हैं इसके साथ ही कार में बैठे एक इवेंट कंपनी में काम करनेवाले पंकज जोशी को भी चोट पहुंचीं।
कार का शीशा कई जगह उनके शरीर में घुस गया।
गनीमत थी कि घोड़ा ड्राइवर सीट की तरफ नहीं घुसा था जिसकी वजह से चालक को ज्यादा चोट नहीं आई, प्राथमिक उपचार केंद्र में उपचार के बाद कार चालक को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही घोड़े को भी कार से निकाल लिया गया मगर निकालने बाद घोड़े की हालत पस्त थी। हालांकि थोड़ी देर बाद घोड़ा भी खड़ा हो गया मगर उसका उपचार जारी है। वन विभाग के डा. अरविंद माथुर के अनुसार ज्यादा गर्मी की वजह से घोड़ा भागा होगा और आंख पर कपड़ा बंधे होने की वजह जब इधर-उधर भागने लगा तो लोग हंगामा मचाने लगे और इसी वजह से वो घबराहट में गाड़ी पर कूद गया होगा।
Хотите насладиться разнообразием напитков, не выходя из своего дома. Закажите в Дубае доставку алкоголя. У нас есть все, чтобы удовлетворить ваш вкус. Стараемся с нашими клиентами подружиться. Звоните либо пишите. На все ваши вопросы мы с радостью ответим. https://clck.ru/3MKaCk – здесь представлена более детальная информация о нас, ознакомиться с ней можете прямо сейчас. Скорость доставки алкоголя отличная, качество напитков на высоте. Сделайте особым ваш вечер. Воспользуйтесь нашим уникальным сервером.