राशिफल: 5 सितंबर को क्या कहते है आपके सितारे…

राशिफल

मेष: माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

वृष: वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिश्रम अधिक होने पर भी सफलता संदिग्ध है।

मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

कर्क: मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम भी बनेंगे। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें।

सिंह:मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु फिर भी आत्म संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। आय वृद्धि भी होगी।

तुला: कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक: नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तर हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं।

धनु: आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। आय में वृद्धि होगी।

मकर: मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ: व्यर्थ के विवाद व झगड़ों से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मीन: सन्तान को ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय भी सन्तोषजनक रहेगी।