मेष: दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है।
वृष: भवन सुखद में वृद्धि होगी। लेकिन जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन:आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क: जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह: परिवार की समस्याएं रहेंगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे, लेकिन व्यवहारिकता में कमी आएगी।
कन्या: बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
तुला:आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक: शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
धनु: मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मकर: सुस्वादु खानपान में रुचि तो बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
कुंभ: ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार हो सकते हैं।
मीन: कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रर पर जा सकते हैं। जलाशय या नदी में स्नान से बचें।