राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन: मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

कर्क: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें।

सिंह: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

कन्या: मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

तुला: मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे।

वृश्चिक: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु: मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव अभी रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मीन: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।