Honey Trap: IAF जवान नें अपने स्वार्थ के लिए खोल दी देश की खुफिंया बाते, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार | Nation One

honey trap

Honey Trap: जहां एक तरफ जवान अपनी वर्दी की कसम खाते हैं कि वह मातृभुमि की रक्षा करेंगे और अपने देश को सुरक्षित रखेंगे वहीं एक जवान ने अपने ही देश को दांव पर लगा दिया। जी हां, एयरफोर्स के जवान ने हनी ट्रैप में फसकर सब उगल दिया।

बता दें कि हनी ट्रैप एक सोची समझी साजिश होती है जिसके तहत किसी इंसान से कोई खुफिया जानकारी निकलवाई जाती है। इसमें इंसान को अवैधानिक शारीरिक संबंधों में उलझा जाया था। ऐसे ही एयरफोर्स के जवान ने अपने स्वार्थ के लिए देश की जानकारी दे डाली।

Honey Trap: IAF जवान  हुआ शिकार

देखा जाए तो अधिकतर लोग इसका शिकार हुए है जिनमे कई बड़े राजनेता, अभिनेता, बड़े पदों पर आसीन अफसर है। लेकिन कोई IAF जवान जो की देवभुमि की रक्षा की वर्दी पहनता हो उससे यह उम्मीद करना बेहद मुश्किल है।

जानकारी के लिए बता दें कि दुश्मन देश को नुकसान पहुंचाने के लिए हनी ट्रैप का इस्तमाल करते है। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा बताया गया है।

इसे भी पढ़े – Bollywood News: Dunki के सेट से लीक हुईं शाहरुख खान की Photos, इस अंदाज में जलवा बिखरते दिखे ऐक्टर | Nation One

बताया जा रहा है कि देवेंद्र शर्मा को सबसे पहले हनी ट्रैप के जाल में फंसा कर उससे भारतीय वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

देवेंद्र शर्मा को वायुसेना से बर्खास्त कर दिया गया था

दरअसल आरोपी देवेंद्र शर्मा को वायुसेना से बर्खास्त कर दिया गया था। इस मामले पर वायुसेना की तरफ से आधिकारिक बयान जल्द सामने आ सकता है।

वहीं दिल्ली क्राइम ब्रांच को देवेंद्र शर्मा की पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन भी मिले हैं। जिसे से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पूरे काम में पाक की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है।

जानकारी के मुताबिक, पाक की खुफिया एजेंसी ISI ने देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायुसेना से जुड़ी जानकारी जुटाने में प्रयास किया है। इसमें राडार की जानकारी, उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए। जिससे देश को नुकसाल पहुंचाए जाने की संभावना है। 

इसे भी पढ़े – Chardham Yatra: मुख्यमंत्री धामी ने यात्रियों के आवागमन के लिए जारी किए नए निर्देश, इन मंत्रियों को दी ये जिम्मेदारी | Nation One

दिल्ली पुलिस नें देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया है। वह कानपुर के रहने वाला है।

कैसे दिया गया अंजाम

बता दें कि देवेंद्र शर्मा को एक महिला प्रोफाइल से Friend Request  आई जिसके बाद दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई।

धीरे – धारे देवेंद्र शर्मा को फोन पर अश्लील बातें और फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया और संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। 

इसे भी पढ़े – Badrinath Temple: बदरीनाथ धाम में घुस आए चोर, पूजा काउंटर से चुराए 92 हजार रुपये, ऐसे लगा पता | Nation One

दरअसल जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है। हाल ही में पुलिस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिससे मामले में मदद मिल सके।