यूपी में पुलिस का हाईअलर्ट, एक महीने से CAA-NRC के खिलाफ धरना जारी

यूपी के जिला संभल में पुलिस का हाई अलर्ट जारी। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दिन रात जारी है संभल पुलिस का फ्लैगमार्च। दिल्ली में CAA NRC के विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी के जिला संभल में पुलिस ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिया अलर्ट जारी किया है।

शहर के हर चौराहे पर पुलिस के जवानों की तैनाती है। साथ एसपी यमुना प्रसाद भी शहर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर शहर पे दिन रात नजर बनाए हुए है और लोगों से बात अफवाहों पे ना ध्यान देने की अपील कर रहे है। साथ शहर में शांति व्यवस्था बनाय रखने के लिए संभल पुलिस के आला अधिकारी भी सड़को पर उतर कर शहर के चप्पे चप्पे की छानबीन कर रहे है। आप को बतादे की बीते दिनों पहले यूपी के जिला संभल में CAA के विरोध में हिंसा हो चुकी है, जिसमे 2 लोगों की मौत भी हुई थी।

 

संभल, उत्तरप्रदेश से मुबारक अली की रिपोर्ट