हिमाचल के कई इलाको में भारी बर्फबारी, 100 बस रूट हुए प्रभावित…

हिमाचल के कई इलाको में भारी बर्फबारी, 100 बस रूट हुए प्रभावित...

शिमला: हिमाचल प्रदेश मे ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जिससे वहां के मौसम खुशनुमा हो गया है। वही बुधवार की सुबह शिमला, मनाली, शिकारी देवी और कमरूना में बर्फ गिरी है। चंबा के भरमौर और सिरमौर के हरिपुरधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

वही प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी के चलते 100 के करीब रूट प्रभावित हुए हैं और लोगों को कई किलोमीटर पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वही कुछ क्षेत्रों का हाल तो ऐसा है कि सैलानी रास्तों में फंसे हुए है। वही लगातार हो रही इस बर्फबारी पहाड़ी क्षेत्रों में आमजनजवीन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण कुफरी.नारकंडा और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को बंद कर दिया गया है।