पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से समूचे दिल्ली में शीतलहर, तापमान में आई भारी गिरावट

सावधान! अगले 24 घंटे शीतलहर की चपेट में रहेगा समूचा प्रदेश, बढ़ेगी खून जमाने वाली ठंड

दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में भी अब सुबह शाम हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण राजधानी दिल्ली भी शीतलहर की चपेट में आ गई है। यहां भी अब सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस सर्दी में सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने कहा कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।

य़ह भी पढ़ें: ऐसी है 2019 में जीत की रणनीति, इस अभियान के तहत अब घर-घर में खिलेगा कमल

राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।