
हरियाणा: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव | Nation One
यूपी के आबकारी मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जामे के बाद अब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
बता दें कि दुष्यंत ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि, जो व्यक्ति भी उनके संपर्क में आया है वह अपनी कोविड-19 की जाँच करा ले। क्योकि चौटाला सिरसा में होने के कारण लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। वह लोगों की समस्याओं को भी निरंतर सुन रहे थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें बुखार या कोरोना का कोई अन्य लक्षण नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण वह स्वयं एकांतवास में चले गए हैं।