Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar : बोरे में मिला भिखारी महिला का शव, किराए पर रह रहा दंपती फरार, पढ़ें | Nation One
 Haridwar : बोरे में मिला भिखारी महिला का शव, किराए पर रह रहा दंपती फरार, पढ़ें | Nation One
Uttarakhand

Haridwar : बोरे में मिला भिखारी महिला का शव, किराए पर रह रहा दंपती फरार, पढ़ें | Nation One

September 1, 2023 261

Haridwar : हरिद्वार जिले के लंढौरा में एक दंपती बोरे में एक महिला का शव छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोल कर देखा तो शव था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही फरार दंपती की तलाश कर रही है। महिला का शव खून से सना होने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, लंढौरा में एक दंपती किराए पर कमरा लेकर पिछले चार महीने से रह रहा था। दंपती ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह दंपती कमरा खाली कर सामान एक टेंपो में भर रहा था।

Haridwar : खून से सना था बोरा

इस बीच पड़ोस की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। जिन्हें देखकर दंपती टेम्पो लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर ही एक बोरा छूट गया। बोरा खून से सना देख महिलाओं ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मंगलौर सीओ बीएस चौहान, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवा कर देखा। जिसमें 50 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में खून से सना मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

Haridwar : शव एक दिन पुराना

सीओ बीएस चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार दंपती की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंपती बरेली के तहसील आंवला का रहने वाला है। शव एक दिन पुराना है।

दंपती की तलाश के लिए पुलिस टीम में लगाई गई है। जल्द ही दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि जिस महिला का शव मिला है वह भीख मांगने का काम करती है। महिला को कई बार दंपति के पास भी देखा गया है।

Also Read : Uttarakhand : खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, इन विभागों में 156 पद चिन्हित | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Haridwar : कांवड़ मेला संपन्न, अब कूड़ा उठाना

by nationone_author July 18, 2023

Haridwar : तीर्थनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो गई है। इस दौरान लगभग 4 करोड़ से अधिक कांवड़िये

Uttarakhand

Accident : हरिद्वार में दर्दनाक हादसा बस पलटने

by nationone_author May 31, 2023

Accident : उत्तराखंड के हरिद्वार में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां आज यानी बधवार को उत्तर प्रदेश

Uttarakhand

Haridwar : कायस्थ समाज ने रचा कीर्तिमान, हरिद्वार

by nationone_author April 5, 2023

Haridwar : धर्मनगरी हरिद्वार में चित्रांश परिवार की कायस्थ धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा हो गया। इसका शुभारंभ 8 अप्रैल

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy