
हापुड़: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
हापुड़: थाना धौलाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मजदूर के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि मजदूर की हत्या कर शव फेंका गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर दिनेश गांव बासतपुर गाँव का निवासी बताया जा रहा है। दिनेश घर से काम करने के लिए गया हुआ था। लेकिन आज सुबह दिनेश का शव संन्दिग्ध परिस्तिथियों में एक फैक्ट्री के बाहर पड़ा हुआ मिला। मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृतक घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:Video: तिरंगे के साथ मुस्लिम भाइयों ने इस तरह मनाया मोहर्रम…