Gujarat Factory Blast : फैक्टरी में विस्फोट से 9 कर्मचारी हुए घायल, अस्तपाल में कराया भर्ती | Nation One

Gujarat Factory blast

गुजरात की फैक्ट्री में हुए विस्फोट मे  घायल 9 मजदूरों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया। बता दें कि इस हादसे में 9 मजदूर झुलसकर घायल हो गए औऱ सभी को इलाज के लिए भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात में आज सुबह एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें नौ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के  मुताबित, यह विस्फोट भावनगर जिले  में स्थिति एक फैक्ट्री में हुआ है।

इस घटना के संबंध में सीहोर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, गुजरात की राजधानी गांधीनगर से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थिति सीहोर शहर के नजदीक अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में आज सुबह तड़के विस्फोट हुआ है। धमाके की आवाज कफी दूर तक सुनी गई। जिस समय फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ उस वक्त मजदूर मौजूद थे।

हालंकि सभी को इलाज के लिए भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन विस्फोट किस वजह से हुआ इसकी जांच पुलिस सभी एंगल से कर रही है।