
Gujarat : केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से मचा हड़कंप, छह श्रमिकों की मौत | Nation One
Gujarat : गुजरात के भरूच जिले के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री थी। रिएक्टर में विस्फोट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।”
Gujarat : केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका
मिली जानकारी के अनुसर घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच बचाव कार्यो में जुट गए थे। इस मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है
गौरतलब है कि बीते वर्ष वडोदरा में झगडिया के पास गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज से आसपास के घरों के शीशे टूट गए थी।
इस हादसे में 24 श्रमिक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए वडोदरा तथा अंकलेश्वर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यूपीएल कंपनी की इस फैक्ट्री में धमाके के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में यहां एकत्रित हो गए थे।.
यह भी पढ़ें : UP Political News : CM योगी का BJP में बढ़ेगा कद, मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी | Nation One