Gujarat Election : गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें कब होगा मतदान | Nation One

Gujarat Election : गुजरात विधानसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग (ECI) ने प्रेस वार्ता करते हुए गुजरात चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को हिमाचल चुनाव के नतीजों के साथ ही गुजरात चुनाव के भी परिणाम जारी किए जाएंगे। 

Gujarat Election : गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें

उल्लेखनीय है कि,  गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 में यहां दो चरणों में वोट डाले गए थे। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इन 182 सीटों में से 99 पर जीत दर्ज की थी।

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटों पर कब्ज़ा किया था। अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। भाजपा को इस चुनाव में 50 फीसद वोट मिले थे और कांग्रेस ने 42 फीसद वोट हासिल किए थे।

Gujarat Election : 25 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान

बता दें कि इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में 12 अक्टूबर और गुजरात में 13 दिन बाद 25 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया गया था।

इस बार ये 13 दिनों का अंतराल बढ़कर 21 दिन तक जा सकता है। हिमाचल चुनाव की तारीखों की घोषणा 14 अक्टूबर को की गई थी। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 तक है।

Also Read : Gujarat Politics: गुजरात में बजरंग दल ने कांग्रेस दफ्तर का नाम बदलकर किया ‘हज हाउस’, जानिए मिड नाइट ड्रामे का पूरा मामला | Nation One