ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को डोईवाला स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल परिसर में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित ‘‘ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ की दीप प्रज्ज्वलित करके शुरूआत की। मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन लोगों को भवन निर्माण के लिए भूमि के पट्टे वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वच्छता कार्यक्रम को मात्र 15 दिन का कार्यक्रम न समझा जाए। यह कार्यक्रम लगातार तब तक जारी रहेगा, जब तक हमें हमारा लक्ष्य नहीं मिल जाता।

उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता अभियान को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना है। जब तक हम लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाते तब तक लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये भारत के निर्माण के लिए बहुत से संकल्प लिए हैं। 1 मई, 2018 तक हर गाँव तक बिजली पहुंचाना, स्वच्छ भारत एवं वर्ष 2022 तक सबके पास घर की उपलब्धता जैसे कई संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी नदियों को पुनर्जीवित करने एवं पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत के अंतर्गत राज्य सरकार अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। परन्तु इसमें जनसहभागिता की आवश्यकता है। हम अपने लक्ष्यों को तब तक पूरा नहीं कर सकते जब तक स्वच्छता को अपनी आदत न बना लें। हमें स्वच्छता को कर्तव्य समझकर आत्मसात् करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों को बचाने के लिए एक और संकल्प लेना होगा। जब भी कहीं कोई बेटी जन्म ले, उस परिवार को बधाई देने अवश्य जाएं, साथ ही नामकरण के दिन उस घर के आँगन में एक पौधा अवश्य लगाएं। इससे हमारी बेटियाँ और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के स्टाल्स, जिनमें स्वयं सहायता समूहों की ओर से उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों और संस्थाओं की सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

मुख्यमंत्री ने आमजन को आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजनाग्रामीण की ‘लाभार्थी पुस्तिका‘, ग्राम्य विकास विभाग की ‘ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़ा‘, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की ‘मास्टर परिपत्र‘, ग्राम्य विकास विभाग की राज्य महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ की ‘उन्नति, मनरेगा न्यूज लैटर‘ एवं ‘विकास योजनाएं एवं कार्यक्रम‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार,अपर सचिव एचसी सेमवाल भी उपस्थित रहे।

One thought on “ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

  1. Ищете профессиональные исследования рынков и отраслевой анализ? Посетите сайт MarketProGroup https://marketprogroup.ru/ – это инновационная исследовательская компания, предоставляющая детальный анализ рынка любого продукта или услуги. Более 1000 отчетов по всем ключевым отраслям экономики. Подробнее на сайте.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *