उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी राज्यपाल के सचिव बी.के. संत ने दी है। माना जा रहा है कि रानी मौर्य विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। दो दिन पहले अमित शाह से मिली थीं।
सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
अब इसके बाद वह यूपी से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। बीजेपी ने 2022 में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपने प्रभारियों के नाम की घाषणा कर दी है।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया है।
इसके अलावा उत्तराखंड की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। मणिपुर के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।