
OMG : 24 साल की इस लड़की को Google में मिली 1 करोड़ रुपये की नौकरी, जानिए कैसे करे अप्लाई | Nation One
यह तो हम जानते ही है कि अपनी मनचाही नौकरी पाने के लिए कई इंटरव्यू देने पड़ते हैं तब जाकर सफलता मिलती है। लेकिन कुछ लोगो को ड्रीम जॉब पाने में समय लग जाता है। लेकिन अगर आपका अपने लक्ष्य मजबूत है तो, कामायबी जरूर मिलती है।
आपको कई रिजेक्टेड ई-मेल, असफल इंटरव्यू, परिवार और साथियों के दबाव और निराशा का सामना करना होगा। ऐसी एक कहानी है बिहार की रहने वाली 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर संप्रीति यादव को मिली कामायबी की।

बता दें कि लंबे संघर्ष के बाद गूगल में 1.10 करोड़ की नौकरी मिली। मगर उन्हें अपने ड्रीम जॉब को पाने के लिए 50 विभिन्न जगहों पर इंटरव्यू का सामना करना पड़ा। संप्रीति की कामयाबी से यह बात तो सच हो गई कि कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है।
संप्रीति यादव कहती हैं, ‘मैं भी इंटरव्यू के दौरान घबराहट महसूस करती थी। ऐसे में मेरे माता-पिता और करीबी दोस्तों ने मुझे लगातार बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मैंने बड़ी कंपनियों के बारे में जानने के लिए घंटों बिताए। बड़ी कंपनियों के इंटरव्यू आमतौर पर चर्चा की तरह होते हैं। निरंतर अभ्यास और सिर्फ अभ्यास से ही घबराहट से मुकाबला किया जा सकता है और फिर पूरे आत्मविश्वास से इंटरव्यू दें।
साथ ही संप्रति ने कहा कि, ‘असफल होना भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यक्ति को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आप जितना अधिक प्रायस करेंगे, लंबे समय में आपको उतना ही बेहतर परिणाम मिलेगा’।
संप्रति ने बताया कि, ‘मैंने बचपन से ही अपनी माता-पिता को कड़ी मेहनत करते हुए देखा है। मेरी मां अपने संघर्ष के दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया करती थीं, कई बार वो असफल हुईं, मगर उन्होंने हार नहीं मानी।
