2019 के फसल बीमा से वंचित किसानों के लिए खुशखबरी | Nation One

2019 के फसल बीमा से वंचित किसानों के लिए खुशखबरी

उज्जैन : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2019 के खरीफ फसल बीमे से हजारो किसान वंचित रह गए थे। ऐसे किसानों को अब पुनः मौका दिया गया है जिनकी प्रीमियम कटने के बावजूद भी बीमा नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें : UP : VVIP इलाके में बदमाशों ने दिया डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम

भारत सरकार द्वारा 1 मार्च से 10 मार्च तक पोर्टल खुलवाया गया है। जिसके माध्यम से किसानों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके उपरांत उन समस्त किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया जाएगा। जिनकी प्रीमियम कटने के बावजूद भी पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं थी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक वरदान है। लेकिन अभी भी सिस्टम में बहुत सी खामियां है जिसका खांमयाजा किसानो को भुगतना पड़ता है। किसानों के खाते से प्रीमियम काटना उनकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करना बैंकों की जिम्मेदारी है।

लेकिन बैंक इस जिम्मेदारी का सही से क्रियान्वयन नहीं कर रही है। जब पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने का समय आता है। जब बैंक के कर्मचारी चेन की नींद सोते हैं और अंतिम समय में ताबड़तोड़ जानकारियां किसानों की पोर्टल पर दर्ज करते हैं।

यह भी देखें : उत्तराखंड की बसंत पंचमी | Basant Panchmi In Uttarakhand

जिसमें कई खामियां होती है जिसके चलते किसान फसल बीमा से वंचित रह जाते हैं और बैंकों के यह जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी किसानों से सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं। अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए यह किसानों को बीमा कंपनी के चक्कर काटने पर मजबूर करते है जिसके चलते दुखी किसान बैंकों और बीमा कंपनियों के चक्कर काटते रहता है।

अगर सरकार वाकई ही किसानों को शत-प्रतिशत बीमा का लाभ दिलाना चाहती है तो सिस्टम में बैठे जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय करना बहुत ही जरूरी है, ताकि इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति ना हो।

उज्जैन म.प्र. से गोपाल आंजना की रिपोर्ट