Modi Government : दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया डीए | Nation One

Modi Government : केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में सरकार ने केंद्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का फैसला लिया है।

पिछली बार सरकार ने मार्च में DA बढ़ाया था, यह 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ था। मार्च में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी यानी इसे 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया था।

अब 4% बढ़ने के बाद यह 38% हो जाएगा। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

Also Read : Ankita Bhandari हत्याकांड मामले में SIT को मिली बाइक और स्कूटी मिली, इन लोगों से होगी पूछताछ | Nation One

Modi Government : योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला

कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। अब इस योजना का लाभ दिसंबर 2022 तक मिलता रहेगा। पहले सितंबर 2022 को ये योजना खत्म हो रही थी।

केंद्र के इस फैसले से देश के 81 करोड़ से अधिक लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। अब देश के जरूरतमंदों को दिसंबर 2022 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा।

Also Read : UP News : महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर CM योगी अफसरों पर भड़के | Nation One