
धरती की तरफ बढ़ रहा है विशालकाय एस्टेरॉयड, NASA ने दी चेतावनी
अंतरिक्ष में हजारो ऐसे एस्टेरॉयड मौजूद हैं, जो धरती से टकरा जाएं तो भारी तबाही ला सकते हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण पृथ्वी के लिए मुसीबत लेकर आया है। दरअसल आसमान से एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। इसका आकार किसी भी मानव निर्मित आकार से कई गुना बड़ा है।
इसका आकार इतना बड़ा बताया जा रहा है कि पृथ्वी के जिस भी हिस्से से ये स्पेस रॉक टकराएगा उसमें लाखों लोग सेकेंड में मारे जा सकते हैं। इसकी कक्षा के बारे में खगोल वैज्ञानिकों को जानकारी है। इसके आकार का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी चौड़ाई एक किलोमीटर के दायरे के बराबर है। हालांकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (NASA) ने इस क्षुद्रग्रह को ट्रैक कर लिया है और कहा है कि धरती को इससे कोई खतरा नहीं है। ये काफी ताकतवर और काफी खतरनाक है। यह करीब 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। पृथ्वी से इसके टकराने के बाद यहां के मौसम पर भी इसका असर पड़ सकता है।
इसका नाम 2002 PZ39 बताया जा रहा है। रिपोर्ट में इसकी लंबाई बुर्ज खलीफा टॉवर से भी उंचा बताया जा रहा है और लगभग 55,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में घूम रहा है।