Wednesday October 4, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. World
  3. इस देश में ‘गे’ और ‘लेस्बियन’ होना बना पाप, पारित हुआ LGBTQ के खिलाफ कानून, मिलेगी उम्र कैद | Nation One
 इस देश में ‘गे’ और ‘लेस्बियन’ होना बना पाप, पारित हुआ LGBTQ के खिलाफ कानून, मिलेगी उम्र कैद | Nation One
World

इस देश में ‘गे’ और ‘लेस्बियन’ होना बना पाप, पारित हुआ LGBTQ के खिलाफ कानून, मिलेगी उम्र कैद | Nation One

March 22, 2023 268

LGBTQ : अफ्रीकी देश युगांडा की संसद ने एक नया कानून पारित किया है, जिसके तहत खुद के समलैंगिक संबंधों के बारे में जानकारी देने या जाहिर करने को अब अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा।

वहीं पारित विधेयक में इस बात का जिक्र है कि गंभीर समलैंगिकता के मामले में मौत की सजा भी दी जा सकती है। अब तक 30 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में इसे लेकर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। युगांडा भी अब इनमें शामिल हो गया है।

LGBTQ : सांसद ने कहा- ईश्वर खुश है

विधेयक पर बहस के दौरान युगांडा के सांसद डेविड बहती का कहना था कि, “विधेयक को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, उससे हमे बनाने वाला ईश्वर खुश है। हमारे बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए मैं विधेयक का समर्थन करता हूं।”

LGBTQ : मिलेगी उम्रकैद और मौत की सजा

विधेयक में युगांडा के नए कानून का उल्लंघन करने वालों को आजीवन कारावास और मौत की सजा का प्रावधान रखा गया है। विधेयक में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाने की पुष्टि होने पर दोषियों को मौत की सजा दी जाएगी।

इसके अलावा एचआईवी संक्रमितों द्वारा समलैंगिक संबंध बनाने पर भी मृत्यु दंड की सजा दी जाएगी। इसके अलावा अगर समलैंगिक शादी करते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा दी जाएगी।

LGBTQ : विधेयक को मंजूरी के लिए भेजा गया राष्ट्रपति के पास

अब इस विधेयक को कानूनी जामा पहनाने के लिए राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पास भेजा गया है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। युगांडा के राष्ट्रपति मुसेवेनी ने भी इस दिशा में काफी प्रयास किया है। वे समलैंगिक संबंधों के विरोधी रहे हैं।

LGBTQ : युगांडा में बढ़ रहे थे इस तरह के मामले

हाल के दिनों में युगांडा के अधिकारियों ने LGBTQ व्यक्तियों पर स्कूलों में इस तरह की गतिविधियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने जिंजा के पूर्वी युगांडा जिले में एक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक को इसी आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा कहा गया कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने में सक्रिय रूप से शामिल होने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है।

Also Read : Kaali Poster Controversy : फिल्म मेकर लीना ने छेड़ा नया विवाद, अब ‘शिव-पार्वती’ को सिगरेट पीते दिखाया | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
World

स्विट्जरलैंड की जनता का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक जोड़ों

by nationone_author September 27, 2021

स्विट्जरलैंड के मतदाताओं ने रविवार को बड़े बहुमत से समलैंगिक जोड़ों को विवाह की करने की इजाजत दे दी है

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : नाबालिक प्रेमी को लेकर फरार

Uttarakhand

Uttarakhand : डॉ. बनने के बाद शादी

Uttarakhand

Earthquake : पहाड़ से मैदान तक भूकंप

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy