दिल्ली चुनाव में गौतम गंभीर का अरविंद केजरीवाल पर हमला, कहा मुख्यमंत्री है या ढोंगी ?

भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। गंभीर ने केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट करते हुए उन्हें ढोंगी करार दिया है।

जिस तरह से शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों के बीच दूसरी बार गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने फांयरिंग करने वाले कपिल गुज्जर का आम आदमी पार्टी से लिंक होनी की बात कही है। इन्हीं आरोपों को लेकर गंभीर ने केजरीवाल पर हमला बोला है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘कमाल का मुख्यमंत्री है ये.. अन्ना हज़ारे को झूठ बोला.. फिर अपने यारों को झूठ बोला.. सारी सरकारों को झूठ बोला.. और फिर ‘दिल्ली’ के हज़ारों को झूठ बोला !! मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी??’

गौतम गंभीर ने एक और ट्वीट किया, ‘ AAP का संदेश- बहला दो… या दहला दो… पर सत्ता हथिया लो… मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और ‘दिल्ली को दिल्ली’ बनाएंगे। जय हिंद।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल मासूम चेहरा बना रहे हैं और लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि आप आतंकवादी हैं, इसके कई सबूत हैं। आपने खुद कहा है कि मैं अराजकतावादी हूं। अराजकतावादी और आतंकवादी में बहुत फर्क नहीं होता है।