
आज से दांपत्य सूत्र में बंधेंगे जोड़े, चार महीनों के बाद देवोत्थान एकादशी पर शुभ मुहूर्त शुरू
पवित्र कार्तिक मास अब समापन की ओर बढ़ रहा है। विगत आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन राजा बलि को दिया वचन निभाने के लिए विष्णु देवताओं सहित पाताल चले गए थे।
तब से चराचर में भगवान शंकर का साम्राज्य चल रहा है।
पवित्र अग्नि के फेरे लेकर वर और वधु का दांपत्य सूत्र बंधन संस्कार चार महीनों के विराम के बाद देवोत्थान एकादशी के दिन बुधवार से प्रारंभ हो गया है।
अब मार्च से रुके हुए विवाह होंगे। वहीं आषाढ़ मास से चल रहा संतों का चातुर्मास भी विष्णु जागरण के साथ शुरू हो जाएगा।