नए साल से नैनी-दून जनशताब्दी समेत इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, जानिए नया समय…

नए साल से नैनी-दून जनशताब्दी समेत इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, जानिए नया समय...

नैनीताल: भारतीय रेलवे 2 अप्रैल 2019 से नैनी दून जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव करने जा रहा है। समय में बदलाव करने से यह ट्रन अब सुबह 5:15 के बजाय 5:30 बजे काठगोदाम से देहरादून के लिए रवाना होगी। बता दें कि इस ट्रेन के समय में महज 15 मिनट का बदलाव करने से 12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके अलावा, ट्रेन अभी सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को चलती है।

यह भी पढ़ें: फिल्म केदारनाथ को लकेर हाइकोर्ट के फैसले से सुशांत को मिली राहत ,जानिए क्यों..

अब यह मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को देहरादून जाएगी। नई समय सारणी से काठगोदाम से दिल्ली, लखनऊ, हावड़ा और देहरादून आने जाने वाली छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं देहरादून से मुजफ्फरनगर, गोरखपुर आने जाने वाली तीन, ऋषिकेश से कटरा और हरिद्वार से जम्मू जाने वाली ट्रेनों और न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली ट्रेन पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड विस सत्र का आज तीसरा दिन, सदन में तीन विधेयक किए जाएंगें पारित…

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर…. 
ट्रेन का नाम और नंबर पुराना समय नया समय

ट्रेन का नाम                      पुराना समय        नया समय

14120 देहरादून-काठगोदाम     7:10                7:20
15043 लखनऊ काठगोदाम     8:00               8:10
13019 हावड़ा काठगोदाम       9:25                9:30
(काठगोदाम स्टेशन पहुंचने के समय बदलाव)
15014 काठगोदाम जैसलमेर  20:40              20:35
13020 काठगोदाम हावड़ा    21:55              21:45
15035 दिल्ली काठगोदाम     22:45             22:40