
चार धाम में बर्फबारी का दौर जारी, बढ़ रही कड़ाके की ठंड
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम अब दिन-प्रतिदिन करवट बदल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में जहां सुबह-सुबह धूप खिल रही है तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही इस बर्फबारी से लोगों को अभी भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
यह भी पढ़ें: देहरादून: तेज रफ्तार वाहन से स्कूटी और बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दो घायल
वही पहाड़ी क्षेत्रों में भी धूप खिलने से लोगों को भले ही सर्दी से राहत मिल रही हो लेकिन दोपहर के बाद मौसम फिर से करवट बदल रहा है। जिससे फिर से सर्दी का एहसास हो रहा है। बुधवार को भी चार धाम समेत हिमालय की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे शाम होते ही पहाड़ में ठंड बढ़ रही है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हिमालय की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई।
यह भी पढ़ें: अगर आप भी परेशान हैं अपने बढ़ते वजन से तो, अपनाएं ये आसान तरीके
देहरादून व हरिद्वार में दोपहर बाद बादल छा रहे हैं। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा लग सकता है। रविवार को फिर मौसम करवट बदल सकता है और बर्फबारी और बारिश की संभावना बन रही है।