लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज राजनेता नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन के लिये शनिवार को नई दिल्ली से राजधानी लखनऊ में लाया गया। तिवारी का गत गुरुवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार को हल्द्वानी में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।
जरूर पढ़ें: देहरादून: आठ दिनों तक पेट में मरा बच्चा लेकर भटकती रही महिला,लेकिन डॉक्टरों ने नही ली सुद्ध..
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार तिवारी का पार्थिव शरीर लेकर करीब एक बजे अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुण जोशी, स्वाति सिंह के अलावा मंत्रिमडल के कई सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।