कांग्रेस के भारत बंद का मिला जुला असर समस्त राज्यों में देखने को मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जगह-जगह धरना पर्दशन किया। भारत बंद के चलते कई दुकाने खुली दिखी तो कई जगह व्यापारियो ने भी कांग्रेसियों के साथ भारत बंद का समर्थन किया।
वही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते हुए असम के गुवाहाटी में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान उनके साथ असम पीसीसी अध्यक्ष रिपुन बोरा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। उत्तराखंड समेत देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस भारत बंद कर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
यह भी पढ़े: तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में कैसा रहा भारत बंद का असर..
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम प्रभारी हरीश रावत भी पार्टी कार्यकताओं के साथ गुवाहाटी में सड़क पर निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जहां असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। हरीश रातव के साथ इस दौरान असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे। इस दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकताओं को साथ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। बता दें कि हरीश रावत भी पार्टी के अन्य नेताओं की तरह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ असम में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं।