नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ,दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अाखिरी सांस..

नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ,दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली अाखिरी सांस..

उत्तराखंड के विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने आज दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल आखिरी सांस ली। आपको बता दे कि काफी लंबे समय से वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।  इस दौरान पूरे राजनीतिक पार्टी तथा प्रदेश में शौक की लहर दौड़ गई है। बता दे कि आज उनका जन्मदिन भी था।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 29 सितंबर 2017 से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।  पिछले 6 महीनों से उनकी हालात बहुत नाजुक थी। लेकिन अाज उन्होने अपने 92 वां जन्मदिन के मौके पर आखिरी सांस ले ली है। वही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनके निधन को राजनीतिक जगत की बड़ी क्षति बताया।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार: बाल गृह की खिड़की तोड़ कर 15 बच्चे फरार, मची अफरा -तफरी…

नाराण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। वह नेहरू-गांधी के दौर के उन चंद दुर्लभ नेताओं में थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया।