इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 8 फरवरी से पांच दिवसीय 20वें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव ‘‘एग्री युनिफेस्ट 2019-20’’ प्रारंभ होगा। जिसमें देश भर के लगभग 70 कृषि एवं संबंधित विश्वविद्यालयों के ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 20वां अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 8 से प्रारंभ होकर 12 फरवरी 2020 तक चलेगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर के कृषक भवन में आयोजित शुभारंभ समारोह आयोजित होगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंध मंडल सदस्य तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।