
राज्य में कोरोना संक्रमण से पहली मौत, एम्स ऋषिकेश में भर्ती थी महिला | Nation One
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। महिला की मौत के बाद एम्स प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
महिला मूल रूप से नैनीताल जिले की रहने वाली थी। तीन दिन पहले ही महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को बीते 22 अप्रैल को एम्स में भर्ती किया गया था। उनका एम्स के आइसीयू में उपचार चल रहा है।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार महिला को ब्रेन स्ट्रोक के बाद आईसीयू में भर्ती कराया था। जहां महिला के ब्रेन का इलाज चल रहा था। फिलहाल पोस्टर्माटम के बाद ही पता चल पायेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 57 है, जिनमें 36 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं।