Maharashtra : महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक लग्जरी बस पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। देर रात हुए इस हादसे में बस में सवार 26 यात्री जिंदा जल गए।
बताया जा रहा है कि बस नागपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। जो बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई।
जानकारी के अनुसार बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
8 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया। लेकिन ये सभी भी बुरी तरह से जले हैं, जिन्हें इलाज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई।
Maharashtra : विदर्भ ट्रैवल्स की थी बस, डिवाइडर से टकराकर पलटी
हादसे की शिकार हुई बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी।
देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके बाद धमाके के साथ बस में आग लग गई।
Maharashtra : अधिकारी ने बताया- 7 घायलों का चल रहा इलाज
घटनास्थल पहुंचे ADG संजय सक्सेना ने बताया कि ये जांच का विषय है कि पहले बस का टायर फटा या बस पोल से टकराई और उसके बाद पलटी, जिससे आग लग गई।
हादसे में कुल 25 यात्रियों की मौत हुई है। जो आठ यात्री बचाए गए हैं, उनको नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Maharashtra : DNA टेस्ट से होगी 26 शवों की पहचान
महाराष्ट्र के बुलढ़ाना बस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शव इस कदर जल चुके हैं, उनकी पहचान करना संभव नहीं है। ऐसे में इन शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट होगी।
इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई है। यात्रियों के शव की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को देने से पहले डीएनए टेस्ट कराई जाएगी।
Maharashtra : मुख्यमंत्री ने दिए हादसे के जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढ़ाना हादसे की जांच के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस घटनास्थल का दौरा करेंगे। वो अधिकारियों के संपर्क में हैं। सीएम ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के लिए संवेदना जताई है।
Also Read : Maharashtra : जेल से बाहर आएंगे संजय राउत, PMLA कोर्ट से मिली जमानत | Nation One