23 फरवरी राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

9 जनवरी राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन...

मेष (Aries) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आपनी परिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।

वृष (Taurus) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं।

मिथुन (Gemini) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।

कर्क (Cancer) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- आज काम करने में अनियमितता न दिखाएं।

सिंह (Leo) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

कन्या (Virgo) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। क्या न करें- आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

तुला (Libra) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों पर अधिक निर्भरता से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें।

धनु (Sagittarius) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना हो सकता है। क्या न करें- आज मानसिक चिंता बढऩे पर हताश न हों।

मकर (Capricorn) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन (Pisces) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपस में विवाद करने से बचें।