Farukhabad: गंगा नदी में स्नान के दौरान इतने लोगों की हुई मौत, पुलिस ने किया खुलासा | Nation One

Farukhabad

Farukhabad: गंगा दशहरे के दौरान लोग गंगा मे स्नान करने जाते है। बता दें कि अलग-अलग घाटों पर नदी में स्नान करने गए 15 लोग डूब गए। जिसमें 5 लोगों को बचा लिया गया। वहीं पुलिस बाकि 10 लोगों के शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

दरअसल गुरुवार सुबह 18 साल का जटवारा जदीद निवासी अमित यादव उर्फ बाबा 17 साल के दोस्त दरीबा पश्चिम निवासी गोविंद यादव के साथ पांचाल घाट पर गंगा में नहाने गया था।

लेकिन जब दोपहर तक दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन की। इनकी साइकिल पांचाल घाट पर मिली। खोजबीन की गई, तो दोनों के शव नदी में बरामद हुए।

Farukhabad में हुई घटना

पुलिस ने साथ ही बताया कि गोविंद और अमित की खोजबीन के दौरान गंगा में चार और शव बरामद हुए। इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इन शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

गांव नगला खमानी निवासी हेमंत सिंह के बेटे बॉबी और बदायूं की नगर पंचायत अलापुर के वार्ड तीन निवासी रामकिशोर अटैना घाट पर गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

इन लोगो की डूबने से हुई मौत

वहीं मैनपुरी के थाना दन्नाहार के गांव हमीरपुर के 25 साल के निवासी राहुल कुमार, गांव के ही 22 साल के अनिल और चाचा विनोद कुमार के साथ गंगा स्नान करने आए थे।

राहुल और अनिल स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने खोजबीन कर अनिल और राहुल का शव गोताखोरों ने निकाला।

इसे भी पढ़े – Satyendar Jain Money Laundering Case: ED कस्टडी से घबराए सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती | Nation One

सलावत खां निवासी गौतम शाक्य, पड़ोस के ही रजत, रिंकू, आदित्य और अनिकेत के साथ स्नान कर रहे थे। पांचों गहरे पानी में चले गए। डूबने लगे, तो कुछ गोताखोरों और तैराकों ने पांचों को बचा लिया।