‘Ek Villain Returns’ का गाना ‘दिल’ हुआ रिलीज, बदले की आग में नजर आया एक्टर्स का किरदार | Nation One

ek villian returns

Ek Villain Returns: बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज हो रही है। इसी बीच जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म विलेन रिटर्न्स भी जल्द सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली है।

बता दें कि फिल्म का गाना ‘दिल’ रिलीज कर दिया गया है। विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने अहम भूमिका निभायी है।

इसे भी पढ़े – UP 13 Expressway: 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, अब उठा सकेंगे सीधा दिल्ली से बुंदेलखंड जाने का लुप्त | Nation One

कुछ समय पहले ही फिल्म का पहला गाना गलियां रिलीज किया गया था तो वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना, ‘दिल’ भी रिलीज कर दिया गया है।

Ek Villain Returns: ऐसे होती है गाने की शुरूवात

गानें में अर्जुन कपूर फ्लैशबैक में तारा सुतारिया के साथ अपने खूबसूरत लम्हों को याद करते हैं। दूसरी ओर जॉन अब्राहम भी दिशा पाटनी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद कर टूट जाते हैं।

लेकिन गाने के आखिरी मे दोनो की आखों मे बदले की आग होती है। दरअसल दोनो अपने पार्टनर को खोने के बाद बदले की आग मे रहते हैं।

इस दिन आएगी सिनेमाघरों मे

जानकारी के अनुसार, दिल गाने को राघव चैतन्य ने अपनी आवाज दी है। और कम्पोजीशन कौशिक और गुड्डू ने तैयार की है, वही इस गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।

Also Read: Fifty Shades Of Grey: डकोटा जॉनसन ने बोल्ड सीन्स को लेकर कहा कुछ ऐसा, सुनाई शूटिंग की कहानी | Nation One

यह फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनाई गई है। जो कि ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के नाम से 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म को प्रोड्यूस एकता कपूर, बालाजी मोशन पिक्चर, टी-सीरीज ने मिलकर कर रहा है।