
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, श्यामाचरण गुप्ता ने छोड़ा पार्टी का दामन
लखनऊ: लोकसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी अखाड़ें में कूद गई है। वही इसी के साथ तारीख ऐलान होने के बाद नेताओं के पार्टी से दल बदल करने का दौर भी जारी हो गया है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश मेें भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि श्यामाचरण गुप्ता ने भाजपा का दामन छोड़ अब सपा का दामन थाम लिया है। जिससे चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को तगड़ा झटका मिल गया है।
यह भी पढ़ेें: राहुल गाँधी ने मोदी पर सांधा निशाना, 36 मिनट के भाषण में 27 बार लिया नरेंद्र मोदी का नाम
सपा ने बांदा से श्यामाचरण गुप्ता को महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी से बांदा-चित्रकूट से सांसद रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2014 में सपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था और इलाहाबाद लोकसभा सीट से विजयी हुए थे। श्यामाचरण गुप्ता मूल रूप से मानिकपुर चित्रकूट के ही निवासी हैं। पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।