नैनीताल में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

शिक्षा विभाग में निदेशालय स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी नही किए जाने के विरोध में कार्मिकों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सूची जारी किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया।

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एडी कार्यालय में खासा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर से दो सप्ताह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पदस्थापना की गई थी। लेकिन पदोन्नति के आदेश जारी नही किए गए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक से पांच जनवरी तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। जबकि 6 जनवरी को शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, उमेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रमोद वर्मा, कविता पांडे, हेमंत चंदोला, त्रिलोक रौतेला, गोपाल बिष्ट, सुभाष जोशी, संजय कनवाल, हरीश बिष्ट, मनोज चैधरी, सुधीर राठौर, पुष्पा आर्या, लक्ष्मी चैधरी, ज्योत्सना पपोला, इंदु रौतेला, रंजना वर्मा आदि शामिल रहे।

प्रमोशन लिस्ट जारी

प्रमोशन लिस्ट होने पर मंगलवार को शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार आंदोलन वापस ले लिया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के सख्त रूख के चलते महानिदेशक-शिक्षा आलोक शेखर तिवारी ने प्रमोशन लिस्ट को मंजूर कर दिया। प्रमोशन से 350 से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बन गए हैँ।

एजुकेशल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट और वीरेंद्र सिंह गुसांई ने शिक्षा मंत्री और महानिदेशक का आभार जताया। मिनिस्ट्रीय कर्मचारी 30 दिसंबर से कार्यबहिष्कार कर रहे थे। बीते रोज विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने महानिदेशक को प्रमोशन विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *