![पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिखा दिल्ली में, तापमान में आई भारी गिरावट](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2018/12/18_12_2018-cold_18760203.jpg)
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिखा दिल्ली में, तापमान में आई भारी गिरावट
दिल्ली: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिससे अब मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पहाड़ों पर हाड़ जमा देने वाली ठंड रही। कश्मीर घाटी के लगभग सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है।
यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने दी बधाई
लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 14.9 डिग्री, पहलगाम का माइनस 8.4 डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। माता वैष्णो देवी आधार शिविर कटड़ा का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चल रही है।
यह भी पढ़ें: देहरादून: छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा ने खुद ही मौत को दी दावत, भाई के नाम सुसाइड नोट में लिखी ये बात…
वही दिल्ली में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग काफी परेशान हैं। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण यहां काफी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दिल्ली में ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को हो रही है। दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी के बारे में मौमस विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘ बुधवार सुबह साढे़ आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’