समाजवादी पार्टी महिला महासभा की बरेली इकाई के द्वारा प्रदेश में फैल रही अराजकता के चलते महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिस तरह से महिलाओं साथ बलात्कार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इन घटनाओं पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है और जिस प्रकार घरेलू सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं उससे महिलाओं की गृहस्थी का बजट बिगड़ गया है। वह महिलाएं गैस खरीदने में असमर्थ हैं।
इसीलिए समाजवादी पार्टी की महिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर चूल्हे पर तवा रखकर के रोटी बनाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सोंपा।
बरेली से मोअज़्ज़म हुसैन जाफ़री की रिपोर्ट