Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में बढ़ रही गधों की आबादी, अर्थव्यवस्था का है अहम भाग | Nation One
Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में गधों की आबादी में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष गधों की संख्या बढ़कर 5.7 मिलियन यानी 57,00,000 पहुंच चुका है।
गुरुवार को पाकिस्तान में जारी किए गए इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 की मानें तो गधों की संख्या पाकिस्तान में बढ़कर 5.7 मिलियन पहुंच चुका है।
वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 में गधों की संख्या 5.5 मिलियन थी। सर्वे डेटा की मानें पाकिस्तान में गदों की सख्या बढ़ रही है। जियो न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान में मवेशियों की संख्या भी बढ़ी है।
Donkey population In Pakistan : पाकिस्तान में बढ़ी मवेशियों की संख्या
- भैस- 4.37 करोड़
- भेड़- 3.19 करोड़
- बकरियां- 3.19 करोड़
- ऊंट- 11 लाख
- घोड़े- 4 लाख
- खच्चर- 2 लाख
Donkey population In Pakistan : पशुपालन पर पाकिस्तान सरकार का फोकस
बता दें पाकिस्तान में मवेशी उनकी अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। साल 2021-22 में इन पशुओं ने पाकिस्तान की जीडीपी में 14 फीसदी और एग्रीकल्चर वैल्यू में 61.9 फीसदी योगदान दिया।
पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था में पशुपालन का अह योगदान है। यह अहम आर्थिक गतिविधियों में से एक है। यहां 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों द्वारा पशुपालन किया जा रहा है। वहीं अपना आय का लगभग 35-40 फीसदी वे पशुपालन क्षेत्र से ही प्राप्त करते हैं।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार आर्थिक विकास, खाद्य सुरक्षा और गरीबी से निपटने के लिए पशुपालन को बढ़ावा दे रही हैं। बता दें कि गधों की बढ़ती संख्या के आंकड़े ऐसे समय पर सामने आए हैं जब पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
Donkey population In Pakistan : चीन खरीदता है गधे
पाकिस्तान में बढ़ते गधों की संख्या पाकिस्तान के लिए फायदेमंद है। दरअसल पाकिस्तान बड़ी संख्या में चीन को गधों का निर्यात करता है। गधे की खाल का चीन में काफी इस्तेमाल होता है।
गधे की खाल से निकली जिलेटिन का इस्तेमाल कई तरह की महंगी दवाओं को बनाने में किया जाता है। खबरों की मानें तो एक गधे की खाल से पाकिस्तान को 18-20 हजार रुपये तक मिलता है।
Also Read : Varanasi : जुमे की नमाज को लेकर काशी में अलर्ट जारी, पुलिस कमिश्नर ने जनता से की अपील | Nation One