
डोनाल्ड ट्रंप: भारत-चीन सुलझा लेंगे सीमा विवाद, दोहराई मदद की बात | Nation One
कोरोना काल के बीच जहँ भारत और चीन के बीच सीमा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को उम्मीद जताई की भारत और चीन अपने सीमा विवाद को सुलझा लेंगे। उन्होंने फिर एक बार मदद के ऑफर को भी दोहराया।
बता दें कि व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मुझे पता है कि अब चीन और भारत को कठिनाई हो रही है। उम्मीद है कि वे इसपर काम करने में सक्षम होंगे। यदि हम मदद कर सकें तो हमें अच्छा लगेगा।’
ट्रंप का यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले भारत-चीन के सैन्य कमांडरों ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बातचीत की है। दोनों देश विवादित सीमा पर अधिक सैनिकों को न भेजे जाने पर सहमत हो चुके हैं। वहीं इसी बीच द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि सीमा संघर्ष भारत को एक असममित (असिमेट्रिक) प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित कर रहा है।
वहीं अखबार ने कहा, ‘भारत नए जहाजों के निर्माण के दौरान अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास तेज कर रहा है। साथ ही साथ तटीय निगरानी चौकियों का एक नेटवर्क भी स्थापित कर रहा है जो नई दिल्ली को हिंद महासागर के समुद्री यातायात पर नजर रखने की इजाजत देगा।’