अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर यूएई भाग गए हैं। जिस पर अब गनी को हर जगह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
गनी पर यह आरोप लग रहे हैं कि वे मुश्किल समय में देश को छोड़कर भाग गए और सरकारी पैसा भी अपने साथ ले गए। जिस पर अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तंज कसा है। ट्रंप ने कहा कि गनी एक धूर्त आदमी है और वह गनी पर कभी भरोसा नहीं कर पाए।
डोनाल्ड ट्रंप ने गनी पर हमला बोलते हुए कहा कि, “मुझे अशरफ गनी पर कभी पूरी तरह भरोसा नहीं था। मै यही सोचता था कि वह धोखेबाज है। उसने अपना सारा समय हमारे सीनेटरों के साथ खाने में और उनका दिल जीतने में बिता दिया। सीनेटर उसकी जेब में थे। कहा जा रहा है कि वह पैसे लेकर भाग गया है, पता नहीं शायद यह सच भी हो सकता है।”
ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इतने सालों में हमारा देश इतना बेइज्जत हुआ है। मुझे नहीं पता, क्या आप इसे सैन्य हार कहेंगे या मनोवैज्ञानिक हार? जैसा कुछ अब हुआ है वैसा कभी नहीं हुआ।”
जिसके बाद गनी ने अपना बचाव करते हुए कहा ‘कि खून-खराबे को रोकने का यह इकलौता तरीका था इसके अलावा गनी ने पैसे लेकर जाने की बातों को भी खारिज किया। उन्हें जूते बदलने का मौका भी नहीं मिला था”।
बता दें तालिबान ने पुरे अफगानिस्तान में सिर्फ कुछ हफ्तों के भीतर ही कब्ज़ा जमा लिया। किसी को यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर तालिबान ने इतनी जल्दी अफगानिस्तान पर कैसे कब्ज़ा किया या फिर उनके पास इतने हथियार कहाँ से आये।
ऐसे बहुत सवाल है जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। वहीँ तालिबान ने भारत को भी गिदडभभकी दी है की वह भारत के साथ सभी आयात निर्यात पर रोक लगएगा।