भूकंप के झटकों से डोली हिमाचल की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटकों से डोली हिमाचल की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों मे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे पूरे इलाकें के लोग दहश्त में हैं। बता दें कि भूकंप का मुख्य केंद्र चंबा जिले में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। वही रिक्टक स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप के झटके लगने से लोग घरों से बाहर आ गए है।

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बाद अब सामने आई आलिया भट्ट की हमशक्ल, देखकर आप भी रह जाएंगें दंग

वही मनाली, चंबा और लाहौल में भी लोग भूकंप के झटकों से दहश्त में हैं। हालांकि की भूकंप की तीव्रता कम होने से जान-मान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं भूकंप से लाहौल में फागली उत्सव मना रहे लोग बर्फ के फाहों के बीच अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने चंबा में भूकंप की पुष्टि की।